
ग्वालियर। ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के सत्याग्रह और उपवास पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वोट के चक्कर में नकली नाटक करने से बात नहीं बनती है। उपवास के चक्कर में कांग्रेसी उपहास के पात्र बने हैं। कांग्रेस तो वोट के रास्ते ढूंढ रही है, जनता सब जानती है।
ग्वालियर के जौरासी में बन रहे अंबेडकर धाम का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों के सवाल पर यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि बाबा साहब के जन्म स्थान पर स्मारक क्यों नहीं बनने दिया. कांग्रेस बताए बाबा साहब के प्रति जो अन्याय किया उस पर कब माफी मांगेगी।
