श्री राम-जानकी विवाह उत्सव में उमड़े लोग

भोपाल: उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति तथा श्रीराम हिंदू उत्सव सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्रीराम बारात और श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। डिपो चौराहा से प्रारंभ हुई बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए करूणाधाम आश्रम, नेहरू नगर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, विवेक त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आकर्षक रथ, अखाड़ा झांकियां, डीजे-बैंड, बाहुबली हनुमान व नरसिम्हा की झांकी मुख्य आकर्षण रहे। संयोजक धीरज सिंह बाबू ने कहा कि यह आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास है।

Next Post

प्रेमी से मिलने 1100 किमी दूर मुंबई से श्योपुर आ गई युवती

Fri Sep 26 , 2025
श्योपुर: एक 18 वर्षीय मुंबई की युवती इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती के लिए 1100 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची। युवती की दोस्ती श्योपुर के बलावनी गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवती ने बिना परिवार को बताए ट्रेन से कोटा तक का सफर किया। वहां से […]

You May Like