नवीन जेईई-एडवांस 2026 की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर शुभम को दी बधाई

नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- एडवांस (जेईई-एडवांस) 2026 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बिहार के छात्र शुभम कुमार को बधाई दी है। श्री नवीन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गया के मेधावी छात्र शुभम कुमार ने देश की प्रतिष्ठित ‘जेईई-एडवांस 2026’ परीक्षा में 330 अंक प्राप्त करके पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी यह सफलता बिहार सहित पूरे देश के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!” गौरतलब है कि इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं।

.....

Next Post

भारत, ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया , समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग सहयोग पर नई पहलों पर सहमति बनी

Mon Jun 1 , 2026
नई दिल्ली 01 जून (वार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूती से आगे बढाते हुए समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग, परस्पर सैन्य संचालन क्षमता और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को […]

You May Like