जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम लमकना में घर में टीवी देख रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार लमकना निवासी सुकड़ा चौधरी (62) बीती रात करीब 11:30 बजे अपने कमरे में खाना खाकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कीड़े ने उनके दाहिने हाथ की कलाई पर काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे राम चौधरी (32) की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Post
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा
Tue Aug 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) आईटी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अगस्त को खुलेगा और 01 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा 408 रुपये से 429 रुपये तय किया है। प्रत्येक […]

You May Like
-
9 months ago
आवेदक के वेतनवृद्वि दावे पर लो निर्णय: हाईकोर्ट
-
4 months ago
स्मार्ट सिटी की जरूरत बनी अंडरग्राउंड केबलिंग
-
12 months ago
मजदूर की झोपड़ी में चूल्हे के पास बैठा था कोबरा