एजेंसियों की सुस्ती पर निगमायुक्त बरसीं, दिसंबर तक हर हाल में पूरा हो काम, नोटिस जारी

कटनी। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने सोमवार को अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन सीवरेज और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम की सुस्त रफ्तार देखकर आयुक्त भड़क उठीं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और दिसंबर 2025 तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा किया जाए।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों की हालत देख भड़कीं आयुक्त

कुम्हार मोहल्ला, कटाएघाट दुगाडी नाला और कुठला में बन रहे तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेते हुए आयुक्त ने निर्माण एजेंसी पीडीएमसी आर.बी. एसोसिएट्स और ठेकेदार जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन को सीधे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब एजेंसियां टारगेट डिसाइड कर टाइमलाइन चार्ट प्रस्तुत करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी।

लेबर की कमी पर नाराजगी

रोजाना देनी होगी रिपोर्ट

प्लांट साइट पर कम लेबर देख आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और रोजाना काम की प्रगति की रिपोर्ट सीधे उनके पास पहुंचे। आयुक्त ने चेताया – “सुस्ती दिखी तो जिम्मेदार नहीं बच पाएंगे।”

 

*बरगवां क्षेत्र में पैदल निरीक्षण, अतिरिक्त मशीनरी लगाने का आदेश*

औद्योगिक क्षेत्र बरगवां में रेस्टोरेशन कार्य का पैदल निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कहा कि नागरिकों और व्यापारियों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी है, अब गुणवत्ता और गति दोनों चाहिए। बरगवां रोड पर सीवरेज प्रोजेक्ट में उन्होंने अतिरिक्त पोकलेन मशीन और मैनपावर लगाने का आदेश दिया और साफ कहा – “काम पूरा करो, बहाने नहीं सुनूंगी।”

 

पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं पर भी सख्ती

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सेल्फी प्वाइंट, झरना, झूले, मिनी ट्रेन, वोटिंग और रेस्ट हाउस का जायजा लिया। गड़बड़ियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

*निरीक्षण में मौजूद रहे अधिकारी*

इस औचक निरीक्षण में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री अश्वनी पांडे, पीडीएमसी प्रतिनिधि सौरभ माहेश्वरी, फील्ड इंजीनियर फरमान हसन, आदर्श गौतम सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नए युग की गवाह बन रही दिल्ली : रेखा गुप्ता

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी दिल्ली सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नए युग की गवाह बन रही है। श्रीमती गुप्ता ने सोमवार को हरिनगर में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अत्याधुनिक मल्टी-लेवल इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास करने में बाद […]

You May Like