
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल अस्पताल बण्डा में इलाज के दौरान डेढ़ साल के मासूम की आंखों की रोशनी जाने एवं बण्डा तहसील अंतर्गत विनायका थाना क्षेत्र के चक्रभारती में झोलाछाप डॉक्टर प्रिंस वाला के उपचार के बाद 19 वर्षीय युवती की मृत्यु होने संबंधी घटनाओं की सूक्ष्मता से जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार जांच दल का गठन किया गया है। डॉ अदिति दुबे नेत्ररोग विशेषज्ञ इन्द्रा नेत्र चिकित्सालय सागर। (अध्यक्ष), अशोक कुमार नेत्र सहायक इन्द्रा नेत्र चिकित्सालय। (सदस्य),बालाराम अहिरवार बी.ई.ई. सिविल अस्पताल बण्डा जिला सागर। (सदस्य) शामिल है उक्त दल को दो दिवस में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
