अमरकंटक में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

अनूपपुर/अमरकंटक। मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में अवैध मदिरा के निर्माण , संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के अंतर्गत आबकारी विभाग ने अमरकंटक क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर 2026 को विभिन्न स्थानों से हाथ भट्टी एवं विदेशी मदिरा बरामद की है । कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।

जिले के कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सम्पतिया मरावी तथा विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त आबकारी दल ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया ।

अभियान के दौरान अमरकंटक के वार्ड क्रमांक-7 में राजेश सिंह एवं रामकली के कब्जे से 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई । वहीं बाराती क्षेत्र में अनीता धुर्वे के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा ग्राम लालपुर में संजनाबाई के कब्जे से 6.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई ।

आबकारी विभाग ने बरामद मदिरा को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है ।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण , परिवहन , संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक महबूब अहमद खान , विक्रांत नामदेव तथा आरक्षक अमृतलाल साकेत एवं रमाकांत सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Next Post

बाजार क्षेत्रों में अभियान, 26 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

Sun Sep 27 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के प्रमुख बाजार और व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने आज रविवार को विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए 26 वाहनों के खिलाफ […]

You May Like