कटनी: बारडोली कटनी का दशहरा चल समारोह 1 अक्टूबर 2025 को गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मनाया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति कटनी द्वारा दशहरा जुलूस की तैयारीयों को लेकर केसीएस स्कूल परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार दशहरा जुलूस कुछ हटकर देखने मिलेगा। जुलूस के सबसे आगे दशहरा जुलूस के जनक,स्वर्गीय रामदास अग्रवाल उर्फ लल्लू भैया का तेल चित्र वाहन पर जुलूस के आगे आगे चलेगा। उसके पीछे गोल बाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज और फिर उसके पीछे घंटाघर रामलीला कमेटी के हनुमान जी रहेंगे। हनुमान जी के पीछे दुर्गा प्रतिमा शामिल होंगी।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने कमेटी की अनेक मांगों को स्वीकार किया है।जुलूस मार्ग पर ध्वनि विस्तारक यंत्र इस बार लगाए गए हैं। इसके अलावा जिन गलियों से वाहन जुलूस मार्ग में प्रवेश करते हैं वहां वेरीकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जुलूस मार्ग के दोनों और गलियों में अनैतिक गतिविधियों को रोकने पुलिस गस्त करेगी। दशहरा महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों ने समस्त दुर्गा उत्सव कमेटियों से डीजे की आवाज कम रखने और धार्मिक गीतों को ही बजाने की अपील की है। इस बार गाटरघाट विसर्जन कुंड के पास कमेटी के प्रयासों से एक मंच भी बनाया जा रहा है। मंच पर बैठकर अधिकारी व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।
गौरवशाली संस्कृति परम्परा के साथ आस्था के अनुरूप दशहरा मनाए जाने की दिशा में कटनी दशहरा महोत्सव समिति (रजि.) प्रयासरत है । दक्षिणमुखी प्रभु हनुमान जी मंदिर में आरती उपरांत शाम ठीक 7 बजे दशहरा चल जुलूस आरंभ होगा । दशहरा चल जुलूस को गौरवशाली एवं गरिमामय आयोजन हेतु कटनी दशहरा महोत्सव समिति (रजि.) द्वारा समितियों को “उत्कृष्ट सम्मान” से सम्मानित भी किया जावेगा
