ग्वालियर: स्मार्ट मीटर लगाने, अघोषित बिजली कटौती, गरीबों के कनेक्शन काटे जाने, मनमाने बिजली के बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा के सेवा नगर में मंडल कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर भारतीय जनता पार्टी की जंनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करने का आश्वासन कांग्रेसजनों को दिया गया।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ब्लॉक प्रभारी कैलाश चावला, सुरेश प्रजापति, डॉ भूपेंद्र मथुरिया, बहादुर शाक्य, बलराम शाक्य, हकीम अहमद, मंडल अध्यक्ष मोहित जैन, राकेश कुशवाहा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चिराग गर्ग, कार्तिक झरकरिया, रहीश कुरैशी, दीपक शाक्य, बिंदु खान आदि उपस्थित रहे।
हस्ताक्षर अभियान के प्रारंभ में नवनियुक्त प्रभारी कैलाश चावला का सभी कांग्रेसजनों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। हस्ताक्षर अभियान का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया एवं आभार प्रदर्शन अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष विजय शाक्य ने किया।
