सतना: रात्रि में बिल्डिंग का शटर तोडकर उसमें रखे सामान को चोरी करने वाले 2 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इरादी निवासी कामता टोला शिकायत की कि वह सर्किट हाउस में रामा रेजीडेन्सी में बिल्डिंग की तोडाई का कार्य ठेके पर कर रहा था।
अज्ञात चोरों के द्वारा तोडाई के कार्य में उपयोग होने वाले औजार और तोडाई से निकाला गया सामान चोरी कर लिया गया है। प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू करने के साथ ही पुलिस द्वारा मुखबिर भी लगाए गए। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी सतना से सीसीटीव्ही फुटेज देखे गए। जिसके आधार पर संदेही राज रजानी एवं कैलाश वंसकार को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो उक्त घटना घटित करना स्वीकार किए। जो दोनो के कब्जे से चोरी गया मशरुका जप्त कर लिया गया।
