27 दिसंबर को सलमान खान 60 साल के हो जाएंगे और इसके लिए उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में प्राइवेट ग्रैंड पार्टी रखी गई है, जिसके लिए सेलेब्स और करीबी सदस्य पहुंच रहे हैं।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का 60वां जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। बीते कई दिनों से इस खास दिन की तैयारियां जोरों पर थीं और अब पनवेल स्थित फार्महाउस में ग्रैंड लेकिन प्राइवेट बर्थडे पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। जिसके लिए उनके करीबी सदस्य और बॉलीवुड सेलेब्स उनके फार्महाउस पहुंच रहे हैं।
सिर्फ खास लोगों को मिला न्योता
दरअसल, सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। पार्टी के दौरान उन निर्देशकों के स्पेशल वीडियो मैसेज भी दिखाए जाएंगे, जिनके साथ सलमान ने अपने करियर में यादगार फिल्में की हैं। यह पल सलमान के फिल्मी सफर को सेलिब्रेट करने वाला खास हिस्सा माना जा रहा है।
