सुकमा मुठभेड़: पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर

सुकमा 01 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये। सुरक्षा बल के जवानों ने मौके से हथियार भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ पामेड़ के जंगलों में अभी भी हो रही है। बस्तर में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जवान आज सर्चिंग के लिए निकले हुए थे।

इसी दौरान पामेड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

Next Post

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद

Sat Mar 1 , 2025
श्रीनगर, 01 मार्च (वार्ता) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण पत्थर गिरने की वजह से शनिवार को भी बंद रहा। फिलहाल, इन मार्गों को साफ करने का काम जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफाई अभियान पूरा होने तक राजमार्ग पर यात्रा […]

You May Like