शिवपुरी: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक के भाई अजीत सिंह निवासी सकलपुर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई विक्रम सिंह ट्रक ड्राइवर का काम करता था।
जो करीब 1 साल से कंटेनर गाड़ी चला रहा था। वह गाड़ी में माल भरकर सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रहा था। रात करीब 2 बजे वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हीरवाड़ी के समीप पहुंचा, तो एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ड्राइवर ने अपने ट्रक को अवैध रूप से पार्क किया हुआ था जिसके इंडिकेटर भी नहीं जले हुए थे। उनकी गाड़ी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें विक्रम बुरी तरह से फस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
