
छिंदवाड़ा।विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा रानी दुर्गावती चौक से पोला ग्राउंड तक भव्य रैली निकाली गई. पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियां डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए शामिल हुए. पोला ग्राउंड में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि महापौर विक्रम आहके ने कहा कि यह दिवस आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने और अधिकारों की रक्षा के लिए विश्वभर में मनाया जाता है. उन्होंने राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण पर जोर दिया. कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ और कुमारी प्रियांशी भलावी व विशाल काकोडिया ने प्रस्तुति दी.कई जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य उपस्थित रहे.
