
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार आज सोमवार दोपहर अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर उनके द्वारा निगम प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम पूरा हो चुका है लेकिन 10 दिन बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं निकला है। उन्होंने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
