अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, घर से कट्टे, पिस्टल बनाने की मशीनें मिलीं

दतिया: भांडेर क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी मयूर खंडेलवाल ने आज गुरुवार शाम प्रेस कॉन्प्रेस में यह जानकारी दी।
उनाव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने वाले एक वेल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तैयार और अधबने कट्टों के साथ हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मशीनें बरामद हुई हैं। पहले पकड़े गए आरोपी से भी पिस्टल और कारतूस मिले थे।

गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रशीद उर्फ पप्पू वेल्डर (55) निवासी वार्ड क्रमांक 12 भांडेर लंबे समय से अवैध हथियार तैयार करने के काम में लगा था। आरोपी थाना उनाव में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर की अधिया, तीन 315 बोर के कट्टे, दो अधबने कट्टे और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की नाल, रॉड, स्प्रिंग, हैमर, छैनी, रेती, वेल्डिंग मशीन और होल मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्थानीय स्तर पर कट्टे तैयार कर सप्लाई करता था। इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी नवलकिशोर झा के कब्जे से तीन कट्टे, एक 32 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस हथियारों की सप्लाई चेन और खरीदारों की जानकारी जुटाने में लगी है

Next Post

क्वालीफायर 2 में सबकी नज़रें सूर्यवंशी के विस्फोट पर

Thu May 28 , 2026
मुल्लांपुर, 28 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स के निडर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सबकी नजरों का केंद्र होंगे, जब शुक्रवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में उनकी टीम का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से राजस्थान की […]

You May Like