ग्वालियर गए जेई के सूने मकान मेें चोरी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई स्थित संस्कार सिटी निवासी जूनियर इंजीनियर के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने 25,000 की नगदी सहित करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पीडि़त अधिकारी ग्वालियर गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संस्कार सिटी निवासी इंद्र पाल सिंह कुण्डम बघराजी बिजली विभाग कार्यालय में जेई है । 9 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अपने घर में ताला लगाकर किसी निजी कार्य से ग्वालियर के लिए रवाना हुए थे।

इसी दौरान उनके सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और भीतर दाखिल हो गए। 10 नवंबर को पड़ोसियों ने इंद्र पाल सिंह के घर का ताला टूटा हुआ देखा। पड़ोसी ने तुरंत फोन लगाकर इसकी जानकारी ग्वालियर में मौजूद इंद्र पाल सिंह को दी। खबर मिलते ही पीडि़त ने अपने मकान मालिक चौहान को सूचित किया और डायल 112 को कॉल करने को कहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में नया ताला लगवाकर चली गई। जब जूनियर इंजीनियर इंद्र पाल सिंह ग्वालियर से वापस जबलपुर लौटे, तो उन्होंने पड़ोसी से चाबी लेकर घर का ताला खोला।

अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए। घर के बेडरूम में रखी अलमारी और ड्रेसिंग टेबल का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। नगद 25,000 समेत चांदी के आभूषण 250 ग्राम वजनी चांदी की पायल, अन्य जेवरात 5 जोड़ी बिछिया, दो इस्तेमाल किए हुए चांदी के कड़े, एक चांदी का गुच्छा, एक चांदी की राखी और एक चांदी की चोंग गायब थी । पीडि़त इंद्र पाल सिंह ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपट्र्स की टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए । संस्कार सिटी और आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

Next Post

डॉक्टर व युवक पर झपट्टा मारकर लूट

Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर:बेखौफ लुटेरों ने डॉक्टर व युवक पर झपट्टा मारकर दो मोबाइल लूट लिए। यह वारदातें मदनमहल में युवक, लार्डगंज थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मदनमहल पुलिस ने बताया कि अमित सोनकर (45) निवासी कुम्हार मोहल्ला, […]

You May Like