डॉक्टर व युवक पर झपट्टा मारकर लूट

जबलपुर:बेखौफ लुटेरों ने डॉक्टर व युवक पर झपट्टा मारकर दो मोबाइल लूट लिए। यह वारदातें मदनमहल में युवक, लार्डगंज थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मदनमहल पुलिस ने बताया कि अमित सोनकर (45) निवासी कुम्हार मोहल्ला, गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गोल बाजार से अपने स्कूटी से घर जा रहा था जैसे ही ब्लूम चौक पहुँचा उसी समय शास्त्री ब्रिज के नीचे राजकुमारी बाई बाल निकेतन के पास फोन पर बातचीत कर रहा था तभी पीछे से एक्सेस में दो अज्ञात लडक़े आये उसके हाथ से मोबाईल झपटमारी कर ले गए।

इसी प्रकार लार्डगंज थाने में डॉक्टर रवेन्द्र रावत 28 वर्ष निवासी नव आदर्श कालोनी लेबर चौक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना में डॉक्टर के पद पर पदस्थ है। बीती रात्रि 08.40 बजे पैदल वाक करते हुए लेवर चौक से आई बी एम तरफ जा रहा था उसी समय बाजू से दो बाईक पर सवार लडक़े आये और गाल पर एक थप्पड मारा जिससे उसका चश्मा गिर गया। इसके बाद उसके हाथ से उसका मोबाइल आई फोन 15 छीन कर भाग गए।

Next Post

सडक़ हादसों में दो की मौत

Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर। खमरिया एवं अधारताल थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। खमरिया पुलिस ने बताया कि शाम 7:45 बजे बिचुआ पड़रिया खमरिया में भारत सिंह उईके पिता फूल सिंह निवासी बिचुआ पड़रिया, खमरिया, को सडक़ दुर्घटना में गंभीर चोटें आने से इलाज के […]

You May Like