जबलपुर। खमरिया एवं अधारताल थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। खमरिया पुलिस ने बताया कि शाम 7:45 बजे बिचुआ पड़रिया खमरिया में भारत सिंह उईके पिता फूल सिंह निवासी बिचुआ पड़रिया, खमरिया, को सडक़ दुर्घटना में गंभीर चोटें आने से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । इसी प्रकार अधारताल पुलिस ने बताया कि हर्ष काछी 22 साल निवासी शिवाजी वार्ड पनागर को खरपतवार एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने सडक़ दुर्घटना में घायल हो जाने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई
Next Post
जुआ फड़ों पर छापा, 61 गिरफ्तार
Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर। कटंगी ,सिहोरा, पाट, भेडाघाट, पनागर, कैंट पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए 61 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 49 हजार 210 रूपये जब्त किए गए है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटंगी पुलिस ने मोहला में ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत […]

You May Like
-
11 months ago
आपसी विवाद में युवक से मारपीट, मामला दर्ज
-
2 years ago
संजू राठौड़ का नया गाना ‘शेकी’ रिलीज़