जबलपुर। कटंगी ,सिहोरा, पाट, भेडाघाट, पनागर, कैंट पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए 61 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 49 हजार 210 रूपये जब्त किए गए है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटंगी पुलिस ने मोहला में ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे सोनू सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र पाठक, मुकुल यादव, गोलू उर्फ देवी सिंह लोधी, धनेश जैन, अमान सिंह लोधी, अरुण कुशवाहा, निखिल गर्ग, सरदार सिंह लोधी, मगन सिंह, भूरे सिंह, विपेन्द्र सिंह लोधी, रामप्रताप गर्ग, गंभीर सिंह, देशराज सिंह एवं अनार सिंह लोधी को घेराबंदी कर दबोचा गया ।
जुआरियों के कब्जे से 23,560 एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। इसी प्रकार सिहोरा पुलिस ने तालाब के पास मोहसाम में जुआ खेलत इकराम उल हक, अब्दुल सादिक, सफदर खान को दबोचा । जिनके कब्जे से 11,410 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए । कैंट पुलिस ने खेरमाई मंदिर के पास एवं कवर्धा हाउस के पास दबिश देकर हिमांशू पासी एवं दिलीप सिंह तथा अन्य 10 साथियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा कब्जे से नगद 2620 रूपए जप्त, पनागर पुलिस ने कुसनेर खेरमाई के पास दबिश देकर राहुल विश्वकर्मा एवं अन्य 3 साथियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा कब्जे से नगद 980 रूपए जप्त किए । पाटन पुलिस ने सिंगन तलाई एवं ग्राम बिनौकी में दबिश देकर अरविंद चौधरी एवं राजा तथा अन्य 8 साथियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। कब्जे से नगद 6510 रूपए जप्त, भेडाघाट पुलिस ने सहजपुर एवं चौकीताल व धरमपुरा में दबिश देकर लकी यादव, अनुज एवं छोटू ठाकुर अन्य 12 साथियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा कब्जे से नगद 4130 रूपए एवं ताश के पत्ते जब्त करते हुए कार्यवाही की है।
