चाकूबाजी में दो घायल

जबलपुर: हनुमानताल में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मोहम्मद वकील अंसारी निवासी किलकारी गार्डन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घसिया कॉलोनी में शनि बिहारी व छोटू गोल्डन हाथों में चाकू लेकर आए शनि बिहारी ने उसकी गर्दन में चाकू मारा इसके बाद छोटू गोल्डन ने उसके पेट में चाकू मारा।

हत्या करने के इरादे से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद आरोपित भाग गए। इसी प्रकार प्रिंस सोनकर निवासी दुर्गा चौक पंजाबी बाड़ा हनुमानताल ने सूचना दी कि दुर्गा चौक में आशीष उर्फ माइकल आया और शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगने लगा। उसने किया तो चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी । आशीष उर्फ माइकल जाते-जाते कह रहा था कि अभी तो कम मारा हूँ, दोबारा पैसे मांगने पर देने से मना किया तो जान से खत्म कर दूँगा।

Next Post

कार में तोडफ़ोड़, युवक पर हमला

Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर । भेड़ाघाट थाने में संस्कार जैन निवासी छोटा जैन मंदिर पुरवा गढ़ा, थाना गढ़ा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदिनाथ स्टील कंपनी गेट के सामने दो कार सफेद कलर की बलेनो व वेन्यू आई। उसमें बैठे शहपुरा का प्रतीक ठाकुर ने आकर रंगदारी मांगी । पैसा देने से मना […]

You May Like