गलत डेटा फीड करने वाला एमपी ऑनलाइन सेंटर सील

सतना: आवेदक द्वारा भले ही अपने शपथ पत्र में 45 हजार की आय दर्शाए गई हो। लेकिन एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक द्वारा गलत डेटा फीड करते हुए आवेदक की आय महज 3 रु अंकित कर दी गई। जांच में खामी पाए जाने पर उक्त कियोस्क को सील कर दिया गया। एमपी ऑनलाइन केंद्र द्वारा आय प्रमाण पत्र में गलत डाटा फीड किए जाने का मामला उजागर होने से यह मामला राज्य स्तर पर सुर्खियां बटोरने लगा था।

आवेदन की जाँच में पाया गया कि एमपी ऑनलाइन संचालक द्वारा आवेदक की आय ₹3/- (तीन रुपये) अंकित की गई थी, जबकि आवेदक के शपथ पत्र में आय ₹45,000/- प्रतिमाह दर्शाई गई थी। यह स्पष्ट रूप से ग़लत एवं भ्रामक डाटा फीडिंग का प्रकरण पाया गया। जिसे देख तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आवेदन निरस्त किया गया एवं आकाश स्टेशनरी एमपी ऑनलाइन केंद्र को सील कर दिया गया। कार्रवाई में एसडीएम (सिटी)  राहुल सिलाडिया,
तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, एमपी ऑनलाइन मैनेजर  महेन्द्र चौरसिया और पटवारी राम भजन गौतम शामिल रहे।

सभी आवेदनो की होगी जांच

उक्त कार्रवाई करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह निर्णय भी लिया गया कि केंद्र द्वारा पूर्व में जारी सभी आवेदनों की विस्तृत जाँच की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर एमपी ऑनलाइन आईडी को निरस्त करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।आवश्यकतानुसार प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही भी की जाएगी। बताया गया कि यह कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार प्रमाणपत्र निर्गम प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जनहित सुनिश्चित करने हेतु की गई है।

Next Post

बिगौड़ी अग्निकांड के 02 आरोपी गिरफ्ता

Sat Aug 23 , 2025
सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिगौड़ी में अग्निकांड के 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 160 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 01 माह पूर्व ग्राम […]

You May Like