विनय असाटी
दमोह: जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चीलघाट नदी में ट्रक गिर जाने के बाद एसडीईआरएफ टीम और पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।क्रेन की मदद से चल रहे ऑपरेशन के दौरान एसडीईआरएफ टीम और कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद करीब 1 बजे एक शव निकाला। इसके लगभग एक घंटे बाद दूसरा शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को सुरक्षित रखवा दिया गया है।मृतकों की पहचान ड्राइवर अभिषेक पिता सुरेश, उम्र 23 वर्ष और क्लीनर तुलसी भाई पिता गणेश, उम्र 38 वर्ष, निवासी सुन्नंता थाना त्योंदा जिला विदिशा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
क्रेन मौके पर खड़ी है और सुबह पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर ट्राले को बाहर निकाला जाएगा।इसमें विशेष रूप से थाना प्रभारी बृजेश पांडे, एएसआई श्री उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मुरली, आरक्षक कुलदीप सोनी, राजेश ठाकुर के अलावा दो आरक्षक और सैनिक प्रीतम तथा होमगार्ड जिला कमांडेंट श्रीमती रजनी खटीक के निर्देशन में कम्पनी कमांडर/एसडीईआरएफ की टीम प्रभारी प्राची दुबे के नेतृत्व टीम में हवलदार शैलेंद्र रजक, महफूज खान, दिलीप तिवारी, रोहित ठाकुर, सहदेव पाल, शांतिलाल मुन्निया,नीलेश और मुन्ना पटेल का विशेषयोग दान रहा।
