20 दिन पहले हुई दुर्घटना में घायल किसान की ईलाज के दौरान मौत

सलामतपुर। भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 4 नवंबर को एक 407 लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में युवक में सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर स्थिति गंभीर होने पर विदिशा और भी भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायल राजू पिता जवाहर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी मांची थाना सांची की ईलाज के दौरान 14 नवंबर को मौत हो गई। राजू की मौत के बाद ईंटखेड़ी थाना भोपाल से मर्ग डायरी आने के बाद सलामतपुर पुलिस ने लोडिंग 407 वाहन एमपी04 जेडएन 6042 के चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

मौसी के घर गाडरखेड़ी गांव जा रहा किसान–

04 नवम्बर को राजू मांची गांव से अपनी मोटरसाइकिल एमपी40 जेडई 4267 से मौसी रानी के घर गाडरखेड़ी गांव जा रहा था। तभी रास्ते में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर मूंगफली कालोनी रातातलाई गांव के सामने भोपाल की और से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार लोडिंग 407 वाहन के चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर से राजू के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आ गईं थी। जिनकी वजह से राजू की घटना के 10 दिन बाद ईलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। राजू किसानी के साथ ही मजदूरी वगैरह भी करता था। उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे सृष्टि 5 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष हैं। राजू की मौत के परिवार में गम का माहौल है।

इनका कहना है

4 नवंबर को एक तेज़ रफ़्तार 407 वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मौत के बाद मर्ग डायरी भोपाल से आई है। वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Next Post

शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा शातिर शहरी बदमाश

Mon Nov 24 , 2025
ग्वालियर। शातिर शहरी बदमाश कपिल यादव निवासी बड़ागांव को सोमवार सुबह पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में दबोच लिया। घटना सुबह 6 बजे के करीब की है। उससे कुछ घंटे पहले बदमाश का एक साथी गोला का मंदिर में पकड़ा गया दोनों से तमंचे और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया […]

You May Like