आतंक से सुरक्षा के लिए पूर्णकालीन गृह मंत्री जरूरी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) कॉंग्रेस के विचार विभाग ने पहलगाम आतंकी हमले को कायराना नरसंहार करार देते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आतंकवाद जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पूर्णकालिक गृह मंत्री की ज़रूरत है।

कांग्रेस विचार विभाग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जया शुक्ला ने आरोप लगाया कि ‘आपदा में अवसर’ देखनेवाले तत्व अफ़वाह फैला रहे हैं। उनका कहना था कि आतंकियों ने जो नरसंहार किया है वह अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-काश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश है, सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सीधे केन्द्रीय गृहमंत्रालय की है। उन्होंने सवाल किया कि जब वहां 2,000 पर्यटक जमा थे वहाँ एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीँ था।

कांग्रेस विचार विभाग ने यहां जारी बयान में कहा,“असल दोषियों को सामने लाया जाना चाहिये और ऐसे कड़े क़दम उठाये जाने चाहियें ताकि भविष्य में ऐसी घटनायें न हों। उन्होंने कहा कि देश को पूर्णकालिक गृह मंत्री चाहिये, वर्तमान गृहमंत्री अपने मंत्रालय का दायित्व संभालने की बजाय पार्टी की चुनावी कार्यक्रम में ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

 

 

Next Post

मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक में एक ही राग अलाप रहे थे सदस्य

Thu Apr 24 , 2025
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में अप्रैल की बैठक की कार्यवाही के विवरण में सदस्यों के विचारों में उल्लेखनीय तालमेल दिखा। उल्लेखनीय है कि सात से नौ अप्रैल को हुई इस बैठक में रिजर्व बैंक ने अपनी मुख्य ब्याज दर को 0.25 […]

You May Like