स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने फ़ूड एण्ड ड्रग टेस्टिंग लैब का किया निरीक्षण

ग्वालियर।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शनिवार को ग्वालियर में फूड एंड ड्रग्स टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फूड एंड ड्रग्स टेस्टिंग लैब का शीघ्र निर्माण करायें। उन्होंने उक्त लैब के निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार योगेश जैन को निर्देश दिए कि अगर आप लिखकर आश्वासन दें कि समय सीमा में लेब का काम पूरा करेंगे तो आपको लैब के निर्माण कार्य का काम वापस दिलाया जा सकता है , उन्होंने उपस्थित मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के सिविल इंजीनियरों एवं इलेक्ट्रिक इंजीनियरों को शीघ्र फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब का कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव को भी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब का कार्य करने के लिए निगरानी एवं कार्य शीघ्र कराने हेतु निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव, डीएचओ -2 डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह , ड्रग इंस्पेक्टर कु. अनुभूति शर्मा ,फूड ऑफिसर लोकेंद्र सिंह तथा एम.पी. हाउसिंग बोर्ड से ई.ई. दास गुप्ता , नीरू राजपूत, बसंत यादव एसडीओ रतन काकवानी , शुभम गुप्ता और भोपाल से फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब के प्रभारी राकेश जैन आदि उपस्थित थे ।

Next Post

शिवपुरी में ग्रामीणों ने देखी आसमान से गिरती भारी वस्तु, मौसम विभाग का बैलून निकला भारी सामान

Sat May 3 , 2025
शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च में शनिवार को एक एयर बैलून के नदी में गिरने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और इस एयर बैलून के अपने कब्जे में लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आसमान से भारी वस्तु नीचे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।