रेल लाइन निर्माण ने खस्ताहाल की पीएम सडक़, तीन ग्राम पंचायत के ग्रामीण परेशान

सीधी : रेल लाइन निर्माण ने पीएम सडक़ को खस्ताहाल कर दिया है। अमरपुर से बडख़रा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। तीन ग्राम पंचायत के ग्रामीण आये दिन समस्या और दुर्घटनाओं का सामना कर रहे हैं।
ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाईन परियोजना के निर्माण कार्यों की वजह से सीधी जिले के अमरपुर से बडख़रा प्रधानमंत्री सडक़ पूरी तरह खस्ताहाल और जर्जर हो चुकी है। निर्माण कार्यों में लगी भारी मशीनेें, डम्फरों की लगातार आवाजाही और उचित रख-रखाव न होने के कारण यह सडक़ बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है। सडक़ की समस्या का सामना ग्राम पंचायत अमरपुर, ग्राम पंचायत बडख़रा 740 और ग्राम पंचायत बडख़रा 734 के ग्रामीण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ को कराये हैं ध्यान आकृष्ट: स्नेहलता

ग्राम पंचायत बडख़रा सरपंच श्रीमती स्नेहलता सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन निर्माण के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से बडख़रा बड़ाटोला से अमरपुर तक सडक़ खस्ताहाल हो जाने से ग्रामीणों को समस्या और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके संबंध में महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना सीधी को सूचित कर तत्काल सडक़ सुधार कर नये सिरे से निर्माण कराने की ओर मौखिक रूप से ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इस संबंध में महाप्रबंधक सहित चुरहट विधायक अजय सिंह को लिखित रूप से अवगत कराया जायेगा।

महाप्रबंधक से की जायेगी लिखित शिकायत: बीरेन्द्र त्रिपाठी

ग्राम पंचायत अमरपुर सरपंच बीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अमरपुर से बडख़रा की प्रधानमंत्री सडक़ एक वर्ष से खस्ताहाल है। सडक़ के खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीण को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ आये दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के तत्कालिक निदान के साथ स्थाई समाधान हेतु सडक़ में नवीन डामरीकरण कराने हेतु महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना सीधी को पत्र लिखा जायेगा।

इनका कहना है

प्रधानमंत्री सडक़ अमरपुर से बडख़रा करीब एक वर्ष से एजेंसी विहीन है। प्रधानमंत्री सडक़ की गारंटी अवधि एक वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुकी है। रेलवे के कार्यों के चलते काफी वजनी वाहनों के सडक़ से गुजरने के कारण इसकी हालत और भी खराब हो गई है। उक्त सडक़ का अग्रेडेशन होना है। भोपाल में कुडिय़ा और अमरपुर की सुनवाई का कार्य अभी पूर्ण हो गया है। बजट मिलते ही समूची सडक़ का डामरीकरण करा दिया जायेगा।

गणेश प्रसाद मिश्रा, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सडक़ योजना सीधी

Next Post

565 वृद्ध एवं निशक्तजनों को बांटी सेवा सामग्री

Sun Sep 20 , 2026
सीधी: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी चंद्रमोहन गुप्ता के पिता स्व.द्वारिका प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि पर रोली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार होने के कारण इस आयोजन में शहर के जरूरतमंद एवं गरीबों का भारी हुजूम एकत्र हुआ था। कार्यक्रम […]

You May Like