अब तक खरीदी गई 43 लाख 47 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान

भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 68 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 8267 करोड़ 1 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 39 लाख 66 हजार 473 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 12 लाख 55 हजार 412 मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।

प्रदेश के बालाघाट में 5 लाख 49 हजार 929, कटनी 4 लाख 11 हजार 821, सतना 4 लाख 1 हजार 192, जबलपुर 3 लाख 80 हजार 556, रीवा 3 लाख 48 हजार 552, सिवनी 3 लाख 1 हजार 904, मण्डला 2 लाख 2 हजार 118, शहडोल 2 लाख 186, पन्ना 1 लाख 79 हजार 343, मैहर 1 लाख 69 हजार 726, नर्मदापुरम 1 लाख 66 हजार 265, सिंगरौली 1 लाख 46 हजार 819, उमरिया 1 लाख 29 हजार 814, सीधी 1 लाख 29 हजार 352, अनूपपुर 98 हजार 706, मऊगंज 98 हजार 311, दमोह 82 हजार 963, डिंडोरी 77 हजार 604, नरसिंहपुर 77 हजार 542, रायसेन 64 हजार 850, बैतूल 47 हजार 495, सीहोर 42 हजार 514, सागर 19 हजार 223, छिन्दवाड़ा 12 हजार 959, भिंड 2 हजार 769, विदिशा 1546, शिवपुरी 1469, हरदा 1367, मुरैना 237, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 23 जनवरी को समर्थन मूल्य पर खरीदी का अंतिम दिन था।

 

Next Post

78 वर्ष के हुये रमेश सिप्पी

Fri Jan 24 , 2025
मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रमेश सिप्पी आज 78 वर्ष के हो गये। रमेश सिप्पी का जन्म 23 जनवरी 1947 को कराची में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता जीपी सिप्पी एक फिल्म निर्माता थे। रमेश सिप्पी जब छह साल के थे, तब उन्होंने […]

You May Like