युवक की संदिग्ध मौत

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को गोविन्द पटैल 46 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर ने सूचना दी कि उसके मामा का लडक़ा राकेश पटेल 46 वर्ष निवासी रामपुर छापर गुरूद्वारा के पीछे गोरखपुर अपने घर पर सीढ़ी के नीचे पड़ा था जिसकी मौत हो चुकी थी। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

दमयंती होटल पैलेस में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए

Wed Sep 30 , 2026
दमोह। दमोह में दमयंती होटल पैलेस में गैस सिलेंडर फटने से आग हादसे में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 10- 10 हजार राशि के चेक प्रदान किये। सुभाष शर्मा और वैशाली चेन्नुरबार दोनो निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ के नाम से […]

You May Like