भैरव बाबा मंदिर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

श्योपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के भोजपरिया गांव के पास भैरव बाबा मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को विजयपुर के श्रीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में गढ़ी निवासी दीपू उर्फ सीताराम कुशवाह (25) और अंकेश उर्फ चंद्रभान कुशवाह (18) घायल हुए हैं। वहीं, ग्राम ऊपचा निवासी मेहरवान उर्फ गजाधर कुशवाह (26), दर्शन उर्फ भरोसी कुशवाह (28) और शिवराज उर्फ सोबरन कुशवाह (23) को भी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Next Post

विजयपुर नगर में रात्रि में धूमधाम से मातारानी का चल समारोह निकला

Tue Oct 20 , 2026
विजयपुर। नगर में आज रात्रि धूमधाम से मातारानी का चल समारोह निकाला गया। शारदीय नवरात्रा महोत्सव में मातारानी की झांकीयो को निकाला गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर झांकीया सजाई गई थी। उनका विसर्जन नगर की कुआरी नदी में किया गया। आधी रात तक विसर्जन होता रहा। कुआरी नदी पर […]

You May Like