जबलपुर के उखरी पुलिस चौकी के सामने स्थित पारस टेंट हाउस में सोमवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Next Post
उड़नदस्ता टीम ने बैतूल से हैदराबाद जा रहा गेंहू से लदा ट्रक पकड,वसूला 86 हजार से अधिक का जुर्माना
Mon Jul 27 , 2026
पांढुरना, कृषि उपज मंडी की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने आज फिर बैतूल से बिना अनुज्ञा के गेंहू लादकर हैदराबाद जा रहे ट्रक को नगर के बायपास मार्ग पर पकडते हुए ट्रक चालक से 86 हजार से भी अधिक के राशि का जुर्माना वसूल किया गया। उल्लेखनीय हो कि बीते कुछ […]

You May Like
-
7 months ago
इंडिगो की उड़ानें फिर कैंसिल, यात्री परेशान