‘हम 21वीं सदी में हैं, पुराने नियम छोड़ें’: रूढ़िवादी ‘बींदणी’ बुआ के किरदार से अलग हैं अपरा मेहता

‘बींदणी’ में अपने रूढ़िवादी किरदार से अलग विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता और शिक्षा मिलनी चाहिए। एक्ट्रेस ने 35 शो के बाद ‘बींदणी’ चुनने का कारण बताया।

टेलीविजन की दुनिया में जब भी कोई नया शो आता है, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है। इन दिनों सन नियो चैनल पर प्रसारित होने वाला शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ चर्चा में है। इस शो में दिग्गज अभिनेत्री अपरा मेहता राजेश्री बुआ के किरदार में हैं, जो अपने परिवार की सबसे बड़ी और रूढ़िवादी महिला हैं। वह परंपराओं का पालन करना बेहद अहम मानती हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनके विचार अपने किरदार से बेहद अलग हैं।

अपने प्रगतिशील विचार साझा करते हुए अपरा मेहता ने कहा, “मेरा मानना है कि पुराने रीति-रिवाजों और संस्कारों के पालन से ही परिवार में सम्मान और एकता बनी रहती है, लेकिन अब समय बदल रहा है। महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए। उन्हें हर अवसर मिलना चाहिए ताकि वे अपने दम पर मजबूत बन सकें। हम 21वीं सदी में 25 साल आगे बढ़ चुके हैं और अब पुराने और पिछड़े नियमों को छोड़ देना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा, स्वतंत्रता और रोजगार के मौके मिलने चाहिए ताकि वे अपने फैसले खुद ले सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।”

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, करुणा और आशा के महत्व पर ज़ोर दिया। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में सभी को “शांति, करुणा और आशा से भरा आनंदमय क्रिसमस” की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने […]

You May Like