MP: शिक्षक दिवस पर 14 शिक्षक सम्मानित होंगे, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी मिलेगा विशेष सम्मान

भोपाल। प्रदेश में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी के 8 तथा उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षक शामिल हैं।

पुरस्कृत शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान निधि, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन शिक्षकों की मेहनत और समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गुना, शाजापुर, सिवनी, दमोह, खण्डवा, उज्जैन, अलीराजपुर, धार, जबलपुर, सागर, रतलाम और राजगढ़ जिलों के शिक्षक शामिल हैं।

इसके साथ ही वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दमोह के माधव प्रसाद पटेल और मंदसौर की सुनीता गोधा को भी राज्य स्तरीय समारोह में शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और 5 हजार रुपये की सम्मान निधि भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Next Post

भाजपा ने मऊगंज एवं देवास जिले के पदाधिकारियों का ऐलान किया

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से आज देर रात मऊगंज एवं देवास जिलों के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार नवगठित टीम को आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी […]

You May Like