रूस में तेल शोधक कारखाने में लगी आग पर काबू पाया गया

मॉस्को, 31 जनवरी (वार्ता) रूस के वोल्गोग्राद क्षेत्र में तेल शोधक कारखाना में ड्रोन का मलबा गिरने की वजह से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। क्षेत्र के गवर्नर आन्द्रे बोचारोव ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर यह सूचना दी।

श्री बोचारोव ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की वायु रक्षा प्रणाली ने वोल्गोग्राद क्षेत्र में गुरुवार देर रात को आठ मानव रहित हवाई वाहन से किये गये हमले को विफल किया। हमले में एक ड्रोन का मलबा तेल शोधक कारखाने में गिर गया जिससे आग लग गयी पर तुरंत ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग में झुलसे एक कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

ब्रिक्स देशों ने नयी मुद्रा बनायी तो उन्हें शतप्रतिशत आयात शुल्क का सामना करना पड़ेगा: ट्रम्प ने दोहराया

Fri Jan 31 , 2025
वाशिंगटन, 31 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिक्स देश डॉलर के खिलाफ अगर को नयी मुद्रा बनाते हैं तो वह उनके सामानों पर अमेरिका में 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगायेंगे। श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, ‘वह समय अब नहीं रहा जब ब्रिक्स देश […]

You May Like