युवक की करंट लगने से मौत

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रह था
इंदौर:अफसर बनने का सपना लेकर इंदौर आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना भंवरकुआं क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी की है, जहां युवक किराए के फ्लैट में रहता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 22 वर्षीय उमंग चौधरी की मौत करंट लगने से हो गई. वह मूल रुप से इटारसी का रहने वाला था, पांच माह पहले ही इंदौर आया था.

बुधवार रात उमंग अपने दोस्तों के साथ लाइब्रेरी से लौटकर फ्लैट पर आया. दोस्तों के सोने के बाद उमंग बालकनी में खड़ा हो गया. कुछ ही देर बाद एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. जब दोस्त बालकनी में पहुंचे, तो उमंग जमीन पर गिरा हुआ था. बताया जा रहा है कि उमंग को बालकनी के पास से गुजर रहे हाई-वोल्टेज तारों से करंट लग गया. दोस्त उसे तुरंत इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उमंग के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार इटारसी से इंदौर पहुंच गया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Next Post

कंपनी का कर्मचारी ही चुराता था डाटा

Fri Jan 24 , 2025
डाटा चोरी करके बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार इंदौर: विजय नगर पुलिस ने कंपनी का डाटा चोरी कर बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब तक ठगी करने वाले अपराधियों को पकड़ रही थी, मगर अब डाटा लीक या चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए पांच […]

You May Like