इटारसी। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट और पर्यावरण संरक्षक टोली, इटारसी ने स्वतंत्रता दिवस महर्षि दयानन्द गुरुकुल आश्रम, ग्राम जमानी के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व और तिरंगे के तीन रंगों का संदेश समझाया।
बच्चों व संगठन के सदस्यों ने देशभक्ति गीत गाए और लड्डू व स्वल्पाहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की सचिव कामिनी शर्मा का जन्मदिन भी बच्चों के साथ आचार्य जी के आशीर्वचन के बीच मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने गुरुकुल की आवश्यकताओं को देखते हुए 1 क्विंटल गेहूं (2500 रुपए) दान किया।
साथ ही एक पेड़ माँ के नाम मिशन के अंतर्गत आम और पीपल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्रद्धा अग्रवाल, कामिनी शर्मा, पायल कोठारी, आशा भारद्वाज, रंजीता सोनी, मोनिका सोनी, निशांत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
