
सिंगरौली। ननि आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा आज दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट एवं ननि कार्यालय के मध्य निर्मित जुड़वा तालाब पार्क का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि पार्क के चारो ओर रेलिंग के समीप डेकोरिटव लाईट लगाया जाये, साथ ही पार्क की साफ -सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध करने के साथ ही बैठक व्यवस्था के लिए चेयर तथा पार्क में आने वाले आम जनो को शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए आरओ वाटर भी लगाये जाने के निर्देशित किया। आयुक्त ने पार्क की सुन्दता बढ़ाने के लिए फाउटेन फव्वारा लगाने के साथ ही पार्क में गंदगी न फैले इस के लिए डस्टबीन भी लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि पार्क में कूड़ा-कचरा कहीं भी बिखरा नहीं होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से पार्क की देखभाल करनी चाहिए, जिससे आने वाले नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्क में अतिरिक्त हरियाली बढ़ाई जाए और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का लाभ मिले। इस दौरान ननि कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री अभय राज सिंह, उपयंत्री विपिन तिवारी मौजूद रहे।
कॉलेज मोड़ की नाली का किया अवलोकन
निगमायुक्त के द्वारा कॉलेज मोड़ में पूर्व में निर्मित की गई नाली का अवलोकन किया एवं वार्ड क्रमांक 39 में नव निर्मित हो रहे तालाब के निर्माण कार्यो का अवलोकन कर स्टोन पिचिंग कार्य में सुधार करने के निर्देशित किया। निगमायुक्त ने रहवासी समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए उनसे सुझाव भी मागे गये। निगमायुक्त ने कहा कि आप सब के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुन्दर शहर के सपने को साकार किया जा सकता है। आगे कहा कि स्वच्छता गतिविधियों में आप सब नगर निगम का सहयोग करें, जन भागीदारी के माध्यम से आम जन मानस में स्वच्छता की अलख जागाई जा सकती है। जब नगर का हर एक व्यक्ति अपने आम जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करेगा, तभी शहर स्वच्छ एवं सुन्दर दिखेगा।
