प्रतिवर्ष होगी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा: यादव

भोपाल, 28 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोई भी पद खाली न रहे, इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में समय पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे एक ही परीक्षा में अलग-अलग श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के लिए इस प्रकार के सभी प्रयास करने की दिशा में राज्य सरकार सक्रिय है।

डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की वृद्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी-कर्मचारी शासकीय नीतियों और सुशासन का अंतिम पंक्ति तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कराने की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है।

 

Next Post

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार 

Mon Apr 28 , 2025
आष्टा। पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को 3 दिनों में गिरफतार कर लिया है.जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी घटना दिनांक से फरार था. पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर की सहायता से आरोपी देवराज खजुरिया आत्मज करण सिंह निवासी […]

You May Like