![]()
छिंदवाड़ा.पेंच नेशलन पार्क का बाघ छिंदवाड़ा आ पहुंचा. अब बाघ ने पेंच पार्क के जंगल की ओर रूख कर लिया है. वहीं वन विभाग की टीम भी बाघ की सुरक्षा को लेकर सर्तक हो गया है. वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी कर रही है. बता दे कि दो दिन पूर्व शहर से लगे ग्राम मालहनवाड़ा में बाघ के पगमार्क मिले थे जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंंची थी. पग चिन्हों की जांच करने कर वन विभाग ने पाया कि यह पग चिन्ह व्यस्क बाघ के है. पग चिन्ह से मालनवाड़ा क्षेत्र में बाघ के होने की पुष्टी होने के बाद से वन विभाग सर्तक हो गया था और विभाग ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं और बच्चों व पशुओं को भी बिना निगरानी न छोड़ें, सुरक्षा के मद्देनजऱ अतरवाड़ा, कुडिय़ा, भानदेही सहित आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलह दी थी.
वन विभाग का अमला कर रहा गश्ती ००००००
छिंदवाड़ा रेंजर नीरज बिसेन ने बताया कि बाघ के होने की पुष्टी होने के बाद से वन विभाग की अलग-अलग टीम बनाई गई थी उक्त टीम टीम लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. शुरुआती जांच में संभावना है कि मालहनवाड़ा से आगे खेत में बाघ के पग चिन्ह मिले थे फिर उसके पग चिन्ह नही मिले संभवता बाघ पेंच नेशनल पार्क की ओर बढ़ गया है, फिर भी निगरानी जारी रहेगी.
चंदनगांव तक आया था बाघ
बता दे कि जनवरी 2024 में भी पेंच नेशन पार्क का बाघ चंदनगांव के कृषि अनुसंधान केन्द्र के पीछे तक आ पहुंचा था. फिर वह ग्राम पखडिय़ा होते हुए चौरई के जंगल पहुंच गया था. चांद क्षेत्र के जंगल से होता हुआ पेच पार्क के बफर जोन पहुंच गया था. संभावना जताई जा रही है कि यह वही बाघ है जो चंदनगांव तक पहुंचा था.
