अस्पताल में एक बेड पर मिले 2-2 मरीज

मुलताई: नगर में दूषित पानी पीने से डायरिया एवं उल्टी दस्त की बीमारी भयावह रूप ले चुकी है, प्रतिदिन उल्टी-दस्त एवं डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है एवं तिलक वार्ड एवं राजीव गांधी वार्ड से बढ़कर बीमारी नगर के अन्य वार्डों में भी फैल रही है । हालत यह है कि नगर के अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में उल्टी दस्त के मरीजों से अस्पतालो के बेड भरे हुए है।

सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एक बेड पर दो दो मरीजों का उपचार जारी है।वहीं उल्टी दस्त कब मरीजों से ओपीडी भरी है अस्पताल में केवल एक डॉक्टर ही उपलब्ध है जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह नगरपालिका द्वारा वार्डो में बिना फिल्टर के जलप्रदाय किया गया है।जिससे लोग दूषित पानी पीकर लोग बीमार हुए है। उधर,कांग्रेस ने शासन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष को नैतिकता के आधार जिम्मेदारी लेकर पद से इस्तीफा देने की मांग की है। यदि नपा अध्यक्ष इस्तीफा नही देती है तो राज्य शासन से मनोनीत अध्यक्ष को हटाने की मांग की है।

Next Post

अमहा शिविर में गलत नसबंदी से महिला की फट गई आंत, रीवा में उपचार के दौरान मौत

Tue Mar 4 , 2025
सीधी: अमहा शिविर में गलत नसबंदी से महिला की आंत फट गयी और रीवा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। दरअसल जिला चिकित्सालय के माध्यम से हो रही नसबंदी को लेकर काफी शिकायतें सामने आ रही हैं। 13 फरवरी को अमहा में नसबंदी शिविर का आयोजन किया […]

You May Like