चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

इंदौर:शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से चाकू जब्त किए हैं. दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है.उप निरीक्षक एमरकस टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने द्रविड़ नगर स्थित रंजीत हनुमान मंदिर के पास आम रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा.

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग का लोहे का तेजधारदार स्प्रिंगदार चाकू बरामद हुआ. आरोपी की पहचान मालगंज चौराहा क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय अंशु यादव के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. इसी तरह छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एमओजी लाइन क्षेत्र से एक नाबालिग को चाकू के साथ पकड़ा. तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से काले कवर में रखा लोहे का खटकेदार तेजधारदार चाकू मिला. आरोपी 16 वर्षीय भावेश बामनिया, निवासी इंदिरा एकतानगर मुसाखेड़ी बताया है. मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर पुछताछ कर रही है.

Next Post

धुरंधर में रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय से प्रभावित हुए राकेश बेदी

Sat Dec 13 , 2025
मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीढ़ी में उनके जैसा काम किसी और ने नहीं किया है। राकेश बेदी ने रणवीर सिंह के साथ धुरंधर में काम किया है। राकेश बेदी ने कहा कि “रणवीर […]

You May Like