दीपावली की रात दुकान के साथ मकान में लगी आग, एक की मौत

उज्जैन। दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था और पटाखे की गूंज सुनाई दे रही थी इसी बीच दुकान के साथ मकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया परिवार जान बचाकर बाहर निकल आया लेकिन परिवार का 105 वर्षीय मुखिया घर से बाहर नहीं निकल सका। धुए और तपन से दम घुटने पर उनकी सांसे थम गई।

घटनाक्रम नागझिरी थाना क्षेत्र का है, यहां विश्वकर्मा परिवार द्वारा अपने मकान के जमीनी तल पर हार्डवेयर की दुकान संचालित की जाती है ऊपरी तल पर परिवार ने अपना निवास स्थान बना रखा है। दीपावली की रात परिवार ने पूजन किया था उसके बाद भोजन की तैयारी चल रही थी इस दौरान धुआं उठने लगा। विश्वकर्मा परिवार को लगा कि पटाखे छोड़े जा रहे हैं। जिसकी वजह से धुआं फैल रहा है लेकिन कुछ पल बाद ही दुकान और मकान आग की लपटों से गिर गया। परिवार खुद को बचाने की मशक्कत कर बाहर निकाला। लेकिन परिवार के 105 वर्षीय मुखिया मोहनलाल विश्वकर्मा उपरी मंजिल के कमरे में फंस गये। उन्हें निकालने के प्रयास किए गए लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। घटनाक्रम के बाद फायर ब्रिगेड की दमकल और निजी पानी के टैंकर विश्वकर्मा परिवार के मकान के बाहर आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गए। भीषण आगजनी की खबर मिलने पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, सीएसपी श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी राकेश भारती मौके पर पहुंच चुके थे। करीब डेढ़ से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मकान में फंसे परिवार के मुखिया मोहनलाल विश्वकर्मा को बाहर निकाल गया वह अचेत हो चुके थे। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत होना सामने आया।

बताया जा रहा है कि हार्डवेयर दुकान में केमिकल रखा हुआ था जिसके धुएं की वजह से कमरे में फंसे 105 वर्षीय मोहनलाल विश्वकर्मा का दम घुट गया था। जिसके चलते उनकी जान चली गई। पुत्र मिश्रीलाल पिता की मौत से काफी दुखी हो गए थे और कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे पोते कमलेश ने बताया कि दादा कारपेंटरी का काम करते थे परिवार में उनकी मौजूदगी सबसे बड़ा आशीर्वाद थी लेकिन अब परिवार पर से दादा का हाथ उठ गया है परिवार का कहना था कि उन्हें इस तरह से उनके चले जाने की उम्मीद नहीं थी।

सुराणा एक्सपोर्ट और सूरज मेडिकल जला 

नागझिरी में हुई आगजनी के कुछ देर बाद ही टावर चौक स्थित सुराणा एक्सपोर्ट में आग लग गई टावर चौक पर जमकर आतिशबाजी हो रही थी आशंका जताई गई की पटाखे की चिंगारी से आग लगी थी। खबर लगते ही माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया और फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंच गई थी कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया इस बीच गोपाल मंदिर क्षेत्र में सूरज मेडिकल आग की लपटों में आ गया। यहां भी पटाखे की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई। फायर ब्रिगेड की दमकल ने मौके पर पहुंच कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। दीपावली की रात भैरूगढ़ मार्ग पर एक मकान में भी आग लग गई थी इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मकान में रखा सामान जल गया था।

हुआ लाखों का नुकसान

विश्वकर्मा परिवार की दुकान और मकान में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान होना सामने आया है दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था वहीं घर में पहुंची आज की लपटों से काफी सामान जल गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है लेकिन माना जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट के चलते आग ने विकराल रूप लिया था। पुलिस द्वारा घटनाक्रम के बाद मोहनलाल विश्वकर्मा की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Next Post

पति चोरी में पकड़ाया तो पत्नी तालाब में कूदी, दी समझाइश 

Mon Nov 9 , 2026
उज्जैन। सीएम राइज स्कूल से लोहे की जाली चोरी करने वाले को पकडऩे पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी ने तालाब में छलांग लगा दी। आरक्षक और डायल 112 के पायलेट ने बाहर निकाला। चोरी करने वाले को सरपंच की मौजूदगी में समझाइश देकर छोड़ा गया है। नीलगंगा थाना डायल 112 […]

You May Like

मनोरंजन