पति चोरी में पकड़ाया तो पत्नी तालाब में कूदी, दी समझाइश 

उज्जैन। सीएम राइज स्कूल से लोहे की जाली चोरी करने वाले को पकडऩे पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी ने तालाब में छलांग लगा दी। आरक्षक और डायल 112 के पायलेट ने बाहर निकाला। चोरी करने वाले को सरपंच की मौजूदगी में समझाइश देकर छोड़ा गया है। नीलगंगा थाना डायल 112 पर पाइंट आया कि दाऊदखेड़ी सीएम राइज स्कूल से लोहे की जाली चुराकर कबाड़ी को बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

आरक्षक विक्रमसिंह और पायलेट विशाल पंवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाली चुराने वाले पूनमचंद को हिरासत में लिया। पति को पुलिस द्वारा पकडऩे पर उसकी पत्नी समीप के तालाब में जाकर कूद गई। आरक्षक ने उसके पति के साथ मिलकर कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर ग्राम दाऊदखेड़ी सरपंच उदयसिंह दरबार और ग्रामीण एकित्रत हो गये। जिनकी मौजूदगी में चोरी करने वाले को समझाईश दी गई और पत्नी के साथ रवाना कर दिया।

Next Post

दीपावली पर बच्चों को मिठाई एवं फलों का वितरण

Mon Nov 9 , 2026
बागली। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सनातन विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सनातन विचार मंच से संबंधित गुरुकुल आश्रम ग्राम पोटला, कंडिया, राजस्व कंडिया एवं बोर पड़ाव के बच्चों को संस्था के संस्थापक रविंद्र भारद्वाज द्वारा दीपावली अवसर पर मिठाई वितरित की वहीं संस्था की ओर से उपस्थित बच्चों […]

You May Like