
पानसेमल। थाना क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान पहुंचा है।गुरुवार हुई इस घटना में ग्राम जलगोन निवासी दिनेश पंडित पटेल के करीब 4 एकड़ खेत में अचानक आग लगी थी।जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर परिषद फायर फाइटर पहुंचा एवं आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन खेत तक फायर फाइटर नहीं पहुंचने के कारण पूर्ण रूप से आग पर काबू नहीं पाया गया।
घटना की सूचना FRV वाहन को मिलने पर आरक्षक खुमसिंह धार्वे एवं पायलट निकेश पाटिल पहुंचे थे।योगेश पटेल ने बताया कि विद्युत विभाग को कई बार विद्युत तारों में आवश्यक सुधार करने हेतु मौखिक रूप से बताया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया।इस दौरान अनिल सूर्यवंशी,गोपाल पटेल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।आग लगने से पूरी फसल का नुकसान होना बताया है, उपस्थित किसानों ने जांच कर शासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
