बधौंरा इलाके में रेत का अवैध कारोबार पकड़ा जोर

सिंगरौली । जिले के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेतरिया और रैला में रेत के कथित अवैध उत्खनन एवं परिवहन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, नदियों का सीना छलनी कर रेत निकालने का सिलसिला रात के अंधेरे तक सीमित नहीं है, बल्कि दिन में भी कथित तौर पर खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। इस पूरे खेल में पुलिस की कथित संलिप्तता को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के अनुसार रेत कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर संचालकों से प्रतिदिन चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाने की बात कही जा रही है। कथित तौर पर इस वसूली के लिए कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं रेत के अवैध उत्खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके बावजूद खनिज एवं राजस्व अमले की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर दिन-रात चल रहे इस कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
कॉल डिटेल की जांच से खुल सकते हैं राज
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कथित वसूली, ट्रैक्टरों की आवाजाही और संबंधित लोगों के बीच संपर्क की पड़ताल जरूरी है। सक्षम प्राधिकारी विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उपलब्ध साक्ष्यों और आवश्यक दूरसंचार अभिलेखों की जांच कर सकते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और रेत कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं संबंधित विभागों को मौके पर जांच कर अवैध उत्खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। क्षेत्र के कई प्रबुद्धनागरिको ने कहा है कि ट्रैक्टरों से आये दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं। पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नही करती है। जिसके चलते क्षेत्र में रेत का कारोबार जोर पकड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की जाने की मांग की है।

Next Post

सऊदी अरब ने श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर की मौत की सजा पलटी

Wed Oct 14 , 2026
कोलंबो, 14 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर अनोज़न शिवरासा को सुनाई गई मौत की सजा को कथित तौर पर पलट दिया है। श्रीलंका मीडिया डेली मिरर के अनुसार श्री शिवरासा को सऊदी अरब की एक अपील अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। एक […]

You May Like

Play sound