जनपद सदस्य ने समर्थको के साथ किया प्रदर्शन

सिंगरौली । जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के जनपद सदस्य रणधीर सिंह के अगुवाई में आज थाना के सामने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्रों का ज्ञापन एसडीओपी को सौपा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करने के बाद जनपद सदस्य ने ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अवैध शराब के पैकारी के विरोध में आवाज उठाने वाले ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध एससी,एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के कथित दुरूपयोग के दर्ज प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि पहले आसपास जितने भी सीसीटीव्ही कैमरे लगे हुये हैं, उसकी जांच हो और इस पूरे मामले में शराब ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध है।

Next Post

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण 

Mon Sep 28 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने आज जिला मुख्यालय स्थित ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वेयर हाउस की सुरक्षा […]

You May Like