
पांढुरना। ग्राम राजना जोड के पास बाइक से अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिरे पिता पुत्र घालय हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है, इसमें से पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है।
नगर के शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़चिचोली निवासी मुरलीधर पिता दशरथ किनकर अपने पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर आज दोपहर पांढुरना आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम राजना जोड़ के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनो पिता-पुत्र घायल हो गए, जिन्हें जनसहयोग से नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को नागपुर रेफर किया गया है,जिसमें से पिता मुरलीधर किनकर 55 की हालत अधिक गंभीर बताई जा रहीं है।
उल्लेखनीय हो कि इसी घटना स्थल से कुछ दूरी पर बीते दिवस बाइक से गिरने पर शिक्षक दशरथ पठाडे की दर्दनाक मौत हुई है। उनके पार्थिव शरीर का नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
