कलेक्टर ने किया ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण 

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने आज जिला मुख्यालय स्थित ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया।

Next Post

झारसुगुड़ा में काम के चलते चार हमसफर ट्रेनें निरस्त

Mon Sep 28 , 2026
जबलपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित होगा। इसके कारण पश्चिम मध्य रेलवे से संबंधित संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी और रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापाती हमसफर एक्सप्रेस के एक-एक फेरे दोनों दिशाओं में निरस्त किए गए हैं। संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस (20828) 9 दिसंबर […]

You May Like