
जबलपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित होगा। इसके कारण पश्चिम मध्य रेलवे से संबंधित संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी और रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापाती हमसफर एक्सप्रेस के एक-एक फेरे दोनों दिशाओं में निरस्त किए गए हैं। संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस (20828) 9 दिसंबर को संतरागाछी से तथा जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20827) 10 दिसंबर को जबलपुर से रवाना नहीं होगी। इसी तरह रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (22169) 9 दिसंबर को रानी कमलापति से और संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस (22170) 10 दिसंबर को संतरागाछी से निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली अथवा हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।
