जबलपुर: ललपुर घाट रेत का उत्खनन कर मैदान में स्टॉक कर रहे ट्रेक्टर चालक को ग्वारीघाट पुलिस ने रेत के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि ललपुर गैस एजेन्सी के पहले खाली पड़े मैदान में अवैध रेत स्टाक से अवैध रूप से टे्क्टर ट्राली में रेत परिवहन किया जा रहा था। घेराबंदी कर ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 6025 को पकड़ा गया।
चालक नीलू ठाकुर 24 वर्ष निवासी पंडित डेयरी के सामने ग्वारीघाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने ललपुर ग्वारीघाट निवासी अर्पित यादव पिता जगदीश यादव के कहने पर नर्मदा नदी के ललपुर घाट के रेत को अवैध रूप से निकाल कर टे्क्टर ट्राली में भरकर पीएचई के पहले पड़े खाली मैदान में स्टाक करना बताया।
